यह बुटीक खींवसर फाउंडेशन द्वारा शुरू की गई एक सार्थक पहल है जिसे कुंवर धनंजय सिंह और कुंवरानी मृगेशा कुमारी खींवसर द्वारा निर्मित, प्रचारित व प्रसारित किया गया है जिसका उद्देश्य हमारे इस सुंदर हैंडलूम धरोहर को पुनर्जीवित करना है जो विलुप्त होने की कगार पर है।
हम अपने मारवाड़ के ग्रामीण क्षेत्रों के स्वदेशी कारीगरों और शिल्पकारों को सशक्त बनाने का लक्ष्य भी रखते हैं। स्थानीय शिल्पकारों के उत्थान की दिशा में काम करते हुए और स्वदेशी उत्पादों के व्यापार की अभिवृद्धि में योगदान करते हुए हम खींवसर फाउंडेशन में एक-एक कदम तत्परतापूर्वक उठाकर अधिकाधिक लोगों के जीवन को सकारात्मक तरीके से प्रभावित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
सेंट्रल कोर्टयार्ड, आईटीसी खींवसर फोर्ट समय सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक